परिचय :-
सार्वजनिक वितरण व्यवस्था समाज के कमजोर वर्ग के लिए है अत: वास्तविक
लाभार्थी तक खाद्यान्न की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार का दायित्व है। फिर
भी समय समय पर खाद्यान्न के डायवर्जन की शिकायतें मिलती रहती है। इसे रोकने हेतु
सरकार द्वारा एक नवाचार स्वरूप 'फूड ट्रेकिंग सिस्टम' शुरू किया गया है। इस
प्रणाली के लागू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे पारदर्शिता के साथ-साथ
प्रत्येक व्यक्ति को उसके हक की सुनिश्चितता होगी।